• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar

4Jat

Spiritual India


कर्तव्य ही धर्म, प्रेम ही ईश्वर, सेवा ही पूजा, सत्य ही भक्ति है
Words of Wisdom ~ Spiritual Awareness
  • Home
  • Holy Places
    • Hindu Temples
  • Lyrics
    • Bhajan:
    • Chalisa
    • Song
You are here: Home / Lyrics / Bhajan / दुनिया चले ना श्री राम के बिना: जय शंकर चौधरी का सुपरहिट राम भजन
दुनिया चले ना श्री राम के बिना: जय शंकर चौधरी का सुपरहिट राम भजन

दुनिया चले ना श्री राम के बिना: जय शंकर चौधरी का सुपरहिट राम भजन

 

February 20, 2019 By admin 1 Comment


दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना।।

सुपरहिट राम भजन: दुनिया चले ना श्री राम के बिना

दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना।।

सीता हरण की कहानी सुनो,
बनवारी मेरी जुबानी सुनो,
सीता मिले ना श्री राम के बिना,
पता चले ना हनुमान के बिना,
ये दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना।।

लक्ष्मण का बचना मुश्किल था,
कौन बूटी लाने के काबिल था,
लक्षण बचे ना श्री राम के बिना,
बूटी मिले ना हनुमान के बिना,
दुनिया चलें ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना।।

जब से रामायण पढ़ ली है,
एक बात हमने समझ ली है,
रावण मरे नी श्री राम के बिना,
लंका जले ना हनुमान के बिना,
ये दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना।।

सिंहासन पे बैठे है श्री राम जी,
चरणों में बैठे हैं हनुमान जी,
मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना,
भक्ति मिले ना हनुमान के बिना,
ये दुनिया चलें ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना।।

वेदों पुराणों ने कह डाला,
राम जी का साथी बजरंग बाला,
राम ना जियेंगे हनुमान के बिना,
हनुमान ना रहेंगे श्री राम के बिना,
ये दुनिया चलें ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना।।

~ जय शंकर चौधरी

 

Filed Under: Bhajan Tagged With: Bollywood Bhajans on Lord Hanuman, Bollywood Bhajans on Lord Rama, Children's Hindi Bhajans on Lord Hanuman, Children's Hindi Bhajans on Lord Rama, Devotional Bhajan by Jai Shankar Chaudhary, Devotional Bhajans for School Recitation, Devotional Bhajans for Students, Devotional Bollywood Bhajans, Hindi Bhajans for Recitation, Inspirational Hindi Bhajans, Jai Shankar Chaudhary Bhajan Collection, Jai Shankar Chaudhary Devotional Bhajans, Lord Hanuman Related Bhajans for Kids, Lord Rama Related Bhajans for Kids, Motivational Hindi Bhajans, Popular Bhajans of Jai Shankar Chaudhary, Wisdom Bhajans in Hindi

Reader Interactions

Comments

  1. Ravi says

    August 2, 2019 at 5:48 pm

    Very nice line!

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Advertisement


SEARCH

Advertisement


  • Facebook
  • Google+
Copyright © 2017: 4jat.com · Design + Code by WebSolvant - Delhi Web Company